आदत बदलो, ग्रह बदलो

%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%8b

आदत बदलने से  ग्रह भी अच्छा फल देते है!

1 – बृहस्पति बहुत अच्छा फल देंगे अगर आप अपने मंदिर को साफ़ करते है तो।

2 – देर रात जागने से चन्द्रमा अच्छे फल नहीं देता हैं।

3 – झूठे बर्तन को उठाकर उचित जगह पर रखते है या साफ़ कर लेते है तो चन्द्रमा , शनि ग्रह ठीक होते है।

4 – अपनी झूठी थाली या बर्तन को खाने की जगह पर छोड़ने से सफलता मे कमी होगी।

5 – रसोई हमेशा साफ़ सुथरी रखेंगे तो मंगल ग्रह ठीक होता है। अगर रसोई गंदी रहती है तो आपको मंगल ग्रह से दिक्कतें आएँगी।

6 – कोई भी बाहर से आये उसे स्वच्छ पानी जरुर पिलाए। राहू ग्रह ठीक होता है। राहू का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

7 – बाहर से आकर अपने चप्पल , जूते , मोज़े इधर उधर फेंक देते है , उन्हें शत्रु परेशान करते है।

8 – घर में सुबह उठकर पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य, शुक्र और चन्द्रमा मजबूत करते हैं।

9 – राहू और शनि ठीक फल नही देते है जब बिस्तर हमेशा फैला हुआ होगा , सलवटे होंगी ,चादर कही , तकिया कही हैं।

10 – बाथरूम में कपडे इधर उधर फेंकते है, बाथरूम में पानी बिखराकर आ जाते है तो चन्द्रमा अच्छे फल नहीं देता है।

11 – जो लोग पैर घसीट कर चलते है उन का राहु खराब होता है।

12 – चीख कर बोलेंने से शनि खराब खराब होता है और शनि खराब होने जमीन जयदाद पर असर पड़ता हैं।

13 – बुजूर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख समृद्धि बढती है तथा गुरू ग्रह अच्छा होता हैं।

26 जनवरी की रात को बनेगा दुर्लभ संयोग, दर्शन देंगे सातों ग्रह

planets

हमारे सौर परिवार के सातों ग्रह 26 जनवरी की रात में दुर्लभ दर्शन देने जा रहे हैं। रात को आसमान में शुक्र (Venus) उदयमान होगा और सुबह होने से पहले गुरु (Jupiter) व शनि (Saturn) अनुपम छटा बिखेर रहे होंगे।

आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (Aryabhatta Research Institute of Observational Sciences) एरीज के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे ने बताया कि साल में एक बार ही सभी ग्रहों को एक रात में देखने का संयोग बनता है। सूर्य हमारे सौर परिवार का मुखिया है। सभी ग्रह अपने कक्षा में उसका चक्कर लगाते हैं। अक्सर कोई न कोई ग्रह सूर्य के पीछे आ जाता है। जिस कारण सभी को एक रात में नहीं देखा जा सकता है। इस बार यह संयोग जनवरी के उत्तरार्ध में बन रहा है।

26 जनवरी की रात को इन्हें देखा जा सकता है। इन ग्रहों में प्रेम की देवी कहे जाने वाली शुक्र (Venus), गुरु (Jupiter), शनि (Saturn) व मंगल (Mars) को कोरी आंखों से देखा जा सकता है। बुध (Mercury) को भी देखा जा सकता है, लेकिन सूरज (Sun) के काफी नजदीक होने के कारण थोड़ा मुश्किल होता है। वरुण (Neptune) व अरुण (Uranus) को दूरबीन से देखा जा सकेगा। छोटी दूरबीन से सभी ग्रहों को बेहतर ढंग़ से निहारा जा सकता है। बुध (Mercury) को सूर्यास्त व सूर्योदय के समय सूर्य के निकट देखा जा सकता है। इसके अलावा सांझ ढलने के बाद शुक्र (Venus) को आसानी से देखा जा सकता है।

साथ ही लाल ग्रह मंगल (Mars) के अलावा वरुण (Neptune) व अरुण (Uranus) को देखा सकेगा। सूर्योदय से कुछ घंटे पहले एक तरफ शनि (Saturn) नजर आएगा तो विशाल ग्रह बृहस्पति (Jupiter) भी अपनी चमक बिखेरता हुआ नजर आएगा। यह दुर्लभ संयोग वैज्ञानिकों के आब्र्जेवेशन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस दुर्लभ नजारे का गवाह बनने के लिए खगोल के प्रति लगाव रखने वाले खगोल प्रेमी 26 जनवरी को मुक्तेश्वर में जमा होने जा रहे हैं। जिनमें विभिन्न क्षेत्रों से खगोलविदों समेत फोटोग्राफर व कई अन्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक गुरुग्राम हरियाणा के अजय तलवार ने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम सोलर सिस्टम मैराथन दिया है।

इन उपाय से सौभाग्य लेकर आएगा शनिवार

%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5

शनिदेव एक ऐसे देव हैं, जो इंसान के कर्मों का फल देते हैं. शनि ही हैं जो आपके हर कर्म का हिसाब आपसे लेते हैं. शनिदेव अच्छों के साथ अच्छा और बुरों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं. शनिदेव ईमानदारी पसंद करते हैं और ऐसे व्यक्त‍ि की वो हर तरह से मदद भी करते हैं. अगर आप भी अपना भाग्य संवारने चाहते हैं तो शनिवार को ये उपाय करें… Continue reading